header ads

संत निरंकारी मिशन के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन, जिसमें 38 यूनिट रक्त इकट्ठा

कोविड-19 संक्रमण के चलते अस्पतालों में खून की कमी को देखते हुए संत निरंकारी मिशन ने रविवार को फायल स्थित संत निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का पालन करते हुए मिशन के 38 अनुयायियों ने रक्तदान किया। शिविर में मिशन क्षेत्रीय संचालक नरेंद्र कश्यप ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से मिशन रक्तदान सहित अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य में बढ़चढ़ कर निष्काम भाव से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर आईजीएमसी से आई डाॅ. शिवानी सूद ने कहा कि रक्तदान को सर्वोत्तम माना गया है, जो जरूरतमंद को जीवनदान देता है। उन्हाेंने कहा कि खून दान करने से कमजोरी नहीं आती है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को रक्त दान करना चाहिए। संयोजक जीतराम ने भी इसमें सहयाेग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Blood donation camp organized under Sant Nirankari Mission in which 38 units of blood collected


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget