header ads

पीएम मोदी के दौरे से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ, अटल टनल प्रदेश का गौरव बढ़ा, लेकिन विपक्ष कर रहा राजनीति

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि अटल टनल के समर्पित करने से आने वाले समय में हिमाचल में पर्यटन को पंख लगेंगे।

सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी द्वारा सभी 74 मंडलों में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखा गया. जिसमें 10000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और सोशल मीडिया में तो अटल टनल का हैश टैग देश में नंबर वन पर ट्रेंड किया गया। प्रदेश की जनता में नरेंद्र मोदी को लेकर बहुत क्रेज देखने को मिला है। सुरेश कश्यप ने कहा कि यह अटल टनल 10 हजार फीट पर दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल है।

जो कि हिमाचल के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। आज जहां पूरा प्रदेश इस अटल टनल के बनने की खुशी मना रहा है वहीं विपक्ष के नेता इसमें भी राजनीति करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं, जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस टनल के बनने से जनजातीय क्षेत्र के लोगों को पूरे वर्ष बिना किसी बाधा के अपना कार्य कर सकेंगे और हमारी सेना को भी सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचने में आसानी होगी।

साथ ही इस टनल के माध्यम से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और जनजातीय क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर पर हमला करते हुए कहा कि वे बयान दे रहे हैं कि केंद्र से कोई मदद नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि 4 मई को प्रदेश में कोविड-19 काल के चलते भरपूर आर्थिक सहायता प्रदेश को दी थी और अभी तक 3000 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदेश को प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह मान लेना चाहिए कि अगर कांग्रेस इस अटल टनल को बनाती तो यह कार्य 2040 तक ही पूरा हो पाता क्योंकि 2013 तक केवल 1.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ था।

कांग्रेस ने कभी भी इस टनल के प्रति रुचि नहीं दिखाई आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस टनल को जेट स्पीड से पूरा किया है। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नाकामी थी कि 950 करोड़ से बनने वाली टनल आज 32 सौ करोड़ की लागत से बनी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिमला: हिमाचल सरकार के सेक्रेट्री टूरिज्म एंड सिविल एविएशन देवेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाहौल स्पीति में टूरिज्म की संभावनाओं को लेकर तैयार किए गए प्रोजेक्ट का ड्राफ्ट दिखाते हुए।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget