जिला मुख्यालय के साथ लगते कोट कलझड़ी क्षेत्र के कटियारा गांव में कोरोना कॉल में हुए सामूहिक भोज के बाद 40 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में पहुंच गए हैं। यह सभी लोग फूड पाॅइजनिंग का शिकार बताए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। हालांकि यह सभी लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने इस गांव में टीमों को भेजकर इसलिए एहतियात बरतनी शुरू कर दी है ताकि इस समय कोरोना संक्रमण का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में कहीं इन लोगों में कोई इस संक्रमण की चपेट में न आए। सिविल अस्पताल टौणीदेवी के अलावा डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में इन लोगों को उपचार के लिए भर्ती कर दिया है।
शनिवार को इनका आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग टौणीदेवी के तहत कोट अस्पताल में तैनात डॉ. अभिषेक शर्मा और स्वास्थ्य शिक्षक सुनील कुमार और पैरामेडिकल कर्मचारियों ने खुद गांव पहुंच कर लोगों को ओआरएस के पैकेट और दवाइयां बांटी। वहीं इस आउट ब्रेक के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है और टौणीदेवी ब्लॉक से इस मामले को लेकर रिपोर्ट तलब की है।
वैसे पता चला है कि कुछ दिन पहले गांव में एक महिला की मौत हुई है उसके बाद यहां सामूहिक भोज था। जिसमें गांव के कई लोगों ने भोजन ग्रहण किया और उसके बाद लोग लगातार फूड पॉइजनिंग का शिकार होते रहे। स्वास्थ्य विभाग ने जो प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है उसमें फूड प्वाइजनिंग का ही उल्लेख किया गया है। टौणीदेवी ब्लॉक के बीएमओ डॉ. आशुतोष का कहना है कि डॉक्टर सहित टीमों को गांव में भेज दिया गया है। एहतियात के तौर पर सारे कदम उठाए गए हैं। रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएगी।
सूचना मिलते ही जो भी गांव के लोग सामूहिक भोज के बाद फूड पाॅइजनिंग का शिकार होकर सामने आए है उन्हें अस्पतालों में इसलिए शिफ्ट किया जा रहा है ताकि उसका पूरा उपचार चल सके। वैसे कोरोना संक्रमण से बचने को लेकर भी सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
स्वस्थ टीमों को गांव में तैनात किया गया है जो स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं और जो भी मामले सामने आ रहे हैं उन्हें दवाई भी दी जा रही है। इस मामले को लेकर रिपोर्ट तलब की गई है।
डॉ. संजय जगोता,एमओएच जिला स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर
मेडिकल कॉलेज में पहुंचे डेढ़ दर्जन लोग : सिविल अस्पताल टौणीदेवी में करीब 2 दर्जन लोग भर्ती किए हैं जबकि डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में डेढ़ दर्जन से ज्यादा सामूहिक भोज खाने के बाद बीमार पड़े लोगों का उपचार चल रहा है हालांकि कुछ लोगों को ग्लुकोज लगाने के बाद घर भेज दिया गया।
जो सूची स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की है उसके तहत अलग-अलग अस्पतालों में आंचल, लीला देवी, शीतल, तमन्ना, सुनीता, कमलेश, सुलोचना, लता देवी, विमला देवी, रंगीला कुमारी, कमलेश, उर्मिला, अमित, सिमरो, कृषि व संतोष सहित करीब 4 दर्जन लोग उपचार करवा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि जो भी मरीज यहां पहुंच रहे हैं उनका उपचार किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment