एनएच-80 पर अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौन के पास शुक्रवार की रात करीब दो बजे रोड पर बने गड्ढों में दो ओवरलोड ट्रक फंस गए। एनएच पर 4 घंटे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। नाथनगर से सुल्तानगंज तक 15 किलोमीटर तक हजारों वाहन जाम में फंसे रहे।
इस कारण जहां एक ओर लोगों को काफी परेशानी हुई वहीं प्रेस की गाड़ियों फंसने से समय पर पाठकों को अखबार नहीं मिल सका। देखते देखते सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह 6 बजे ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक को गड्ढे से निकाला गया। जिसके धीरे-धीरे आवागमन चालू हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment