header ads

मुजफ्फरपुर के सदातपुर-मझाैली और पूर्णिया के गुलाबबाग में एनएच-57 पर बनेगा फ्लाईओवर

बिहार में एनएच पर चिह्नित 94 जानलेवा स्थानाें पर दुर्घटना राेकने के लिए एनएचएआई की पहल तेज हाे गई है। इन स्थानाें पर दुर्घटना राेकने के लिए तात्कालिक व स्थाई निदान हेतु विभिन्न प्रस्तावाें काे हरी झंडी दी गई है।

शनिवार काे पटना में हुई विशेष बैठक में एनएच-57 पर मुजफ्फरपुर के सदातपुर तथा मझाैली एवं पूर्णिया के गुलाबबाग तथा मुजफ्फरपुर-बराैनी एनएच-28 पर समस्तीपुर के ताजपुर, मुसरीघरारी एवं दलसिंहसराय के पास शीघ्र फ्लाईओवर का निर्माण हाेगा। ताजपुर, मुसरीघरारी तथा दलसिंहसराय में फ्लाईओवर निर्माण का टेंडर भी हाे चुका है।

वहीं, औरंगाबाद से लेकर झारखंड सीमा तक प्रस्तावित सिक्स लेन के टेंडर में इसके निदान का प्रावधान किया जाएगा। एनएचएआई बिहार जाेन के क्षेत्रीय अधिकारी चंदन वत्स ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी 94 ब्लैक स्पाॅट का निराकरण जून 2021 तक कर लिया जाएगा। 94 ब्लैक स्पाॅट में सर्वाधिक 21-21 स्थान मुजफ्फरपुर व औरंगाबाद में ही चिह्नित किए गए हैं।

इन जिलाें में विभिन्न एनएच पर हैं 94 ब्लैक स्पाॅट

  • माेतिहारी- एनएव-28 पर 1 स्थानाें पर
  • मुजफ्फरपुर- एनएच-77, एनएच-57, एनएच-28 पर 21 स्थानाें पर। माेतीपुर में 4, कांटी में 3, पानापुर में 1, बाेचहां में 1, सदर थाना- में 5 तथा अहियापुर में 6 स्थानाें पर ब्लैक स्पाॅट है।
  • वैशाली- एनएच-22 तथा एनएच-19 पर 6 स्थानाें पर
  • दरभंगा- एनएच-57 पर 1 स्थानाें पर
  • समस्तीपुर- एनएच-28 पर 3 स्थानाें पर
  • पूर्णिया- एनएच-31 पर 2 स्थानाें पर
  • कटिहार- एनएच- 31 पर 7 स्थानाें पर
  • भागलपुर- एनएच-80 पर 2 स्थानाें पर
  • नवगछिया- एनएच-31 पर 4 स्थानाें पर
  • पटना - एनएच-30 तथा एनएच-83 पर 6 स्थानाें पर
  • गया- एनएच- 83 तथा एनएच-2 पर 10 स्थानाें पर
  • औरंगाबाद- एनएच-2 तथा एनएच-139 पर 21 स्थानाें पर
  • गाेपालगंज- एनएच-28 पर 3 स्थानाें पर


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flyover to be built on NH-57 at Sadatpur-Mazhali of Muzaffarpur and Gulabbagh of Purnia


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget