header ads

जमीन पर कब्जा कर निर्माण का आरोप

महुआगढ़ा निवासी तरन्नुम खातून ने उपायुक्त व एसपी को आवेदन देकर अपने निजी जमीन पर गांव के ही अकबर मियां वगैरह द्वारा रातों रात कब्जा कर मकान निर्माण कर लेने का आरोप लगाया है। आवेदन में खातून ने कहा है कि 29 सितंबर की रात में जब वे रात में बाहर निकला तो देखा की उपरोक्त लोग हरवे हथियार के साथ उनके जमीन पर जबरन मकान निर्माण कर रहा है।

जब वे और उनके पति दोनों जाकर काम को बंद कराने गया तो वे सभी लोग हरवे हथियार के साथ जान मारने की नियत से हम लोगों पर हमला करने के प्रयास किया, तभी किसी तरह भागकर खरियोडीह पुलिस पिकेट प्रभारी को गुहार लगाई परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुआ। बाद में 30 सितंबर को जयनगर थाना तथा अंचलाधिकारी को भी लिखित आवेदन देकर जबरन उनके जमीन पर निर्माण कार्य रोक लगाने की मांग की परंतु अभी तक कोई करवाई नहीं की गई। उन्होंने जमीन को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget