header ads

तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए आज से नामांकन, अधिसूचना आज ही जारी होगी, अर्द्धसैनिक बलों की 300 कंपनियां 15 तक आएंगी

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है। स्क्रूटिनी 21 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

मतदान 7 नवंबर को होगा। दूसरी ओर वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मंगलवार को अधिसूचना जारी होगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बलों की 300 और कंपनियां बिहार आ रही हैं। मंगलवार से इनके बिहार आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

इन कंपनियों को अलग-अलग जिलों में प्रतिनियुक्ति किया जाएगा। अर्द्ध सैनिक बलों में सीआरपीएफ, बीएसएफ और एसएसबी की अलग-अलग 65 कंपनियां आएंगी। इसके साथ ही सीआईएसएफ की 60, आईटीबीपी की 30, आरपीएफ की 15 कंपनियां भी बिहार में शांति पूर्व चुनाव कराने के लिए आएंगी।

इससे पहले भी 300 कंपनियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें 255 कंपनियां बाहर से आई है और 45 पहले से ही यहां पर प्रतिनियुक्त हैं। अलग-अलग जिलों में चुनाव के पहले एरिया डाॅमिनेशन के कार्य में इन्हें लगाया जा रहा है। राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नाकेबंदी के लिए भी इन्हें तैनात किया जा रहा है।

इन क्षेत्रों में होगा मतदान
वाल्मीकिनगर, रामनगर(सु.), नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, रीगा, बथनाहा(एससी), परिहार, सुरसंड, बाजपट्‌टी, हरलाखी, बेनीपट्‌टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, लौकहा, निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज(एससी), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज(एससी), फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, वायसी, कसबा, बनमनखी(एससी), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी (एसटी), बरारी, कोढ़ा(एससी), आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (एससी), मधेपुरा, सोनबरसा (एससी),सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट, औराई, बोचहा(एससी), सकरा (एससी), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, महुआ, पातेपुर(एससी), कल्याणपुर (एससी), वारिसनगर, समस्तीपुर, मोरवा, और सरायरंजन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget