समरहिल चाैकी में एक महिला ने गैर कानूनी तरीके से सीसीटीवी कैमरा लगाने की शिकायत की है। शिकायतकर्ता महिला का अाराेप है कि उनके मकान के ठीक ऊपर एक व्यक्ति का पांच मंजिला मकान हैं। उन्हाेंने अपनी दूसरी मंजिल की बालकनी की ग्रिल में सीसीटीवी कैमरा लगाया है। जिसका रुख(फोकस) मेरे मकान के लेंटर की तरफ है।
महिला का कहना है कि वह अकसर अपने लेंटर पर आती-जाती हैं। मुझे शक है कि सीसीटीवी कैमरे से उक्त व्यक्ति मुझे ताकते व देखते रहते हैं। जिसके कारण मैं अपने ही मकान की छत पर नहीं जा सकती। मेरे पति ने सीसीटीवी कैमरा हटाने व उसकी दिशा अपने एरिया तक सीमित करने के लिए बहुत बार समझाया।
इस बारे में पुलिस को भी शिकायत की और पुलिस ने भी सीसीटीवी कैमरा हटाने व दिशा परिवर्तित करने को कहा। जबकि उक्त व्यक्ति ने किसी की बात नहीं मानी है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment