जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मंगलवार सुबह शहीद हुए नाहन क्षेत्र के कंडो कतयाड़ निवासी हवलदार सुरेश कुमार ठाकुर को उनके पैतृक गांव में दोनों बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम थी। दोनों बेटों को रोता बिलखता देख हर किसी की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे।
हर तरफ गमगीन का माहौल था। बता दे कि वीरवार सुबह जैसे ही शहीद सुरेश का शव पार्थिव शरीर गांव पहुंचा लोगों ने उनका सुरेश कुमार अमर रहे के नारों से उन्हें नम आंखों से सम्मान दिया। गांव में शहीद की पार्थिव देह पहुंचते ही सुरेश कुमार अमर रहे नारों से आसमान गूंज उठा।
परिवार के सदस्य पार्थिव देह आंगन में देखकर बिलख बिलखकर रोने लगे। शहीद की पत्नी व दोनों बेटे पार्थिव देह से लिपट कर रो रहे थे। शहीद हवलदार सुरेश कुमार ठाकुर को उनके दोनों बेटे विवेक ठाकुर व आर्यन ठाकुर ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस और सेना के जवानों ने हवाई फायर कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
शहीद सुरेश के अंतिम संस्कार में डीसी डॉ. आरके परुथी, एसडीएम विवेक शर्मा, एएसपी बबिता राणा समेत नाहन आर्मी कैंट से सेना की टुकड़ी भी पहुंची। शहीद को राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ दोपहर को अंतिम विदाई दी गई। विधायक डॉ. बिंदल भी शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment