header ads

सपरून चौक पर ओवर-पास के लिए की गई खड़ी कटिंग से लैंड स्लाइडिंग होने का खतरा

(पवन ठाकुर) परवाणू-सोलन फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत शहर के सपरून चौक पर बन रहे ओवर पा सके निर्माण के लिए निर्माता कंपनी ने पहाड़ी पर खड़ी कटिंग की है। इससे यहां भी लैंड स्लाइडिंग का खतरा पैदा हो गया है। इससे पहले ऐसी कटिंग के कारण इस प्रोजेक्ट में जाबली,चक्कीमोड़, सनवारा, धर्मपुर व सपरून एरिया में लगातार पहाड़ियां दरक कर सड़क पर पहुंच रही हैं।

सोलन के सपरून चौक पर फोरलेन सड़क निर्माण के लिए करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से ओवर पास बन रहा है। अपने आप में यह ओवर-पास इस फोरलेन का एक आकर्षण बनने जा रहा है, लेकिन इसके लिए सपरून पहाड़ी का फिर वैसे ही खड़ी कटिंग से काटा है जिसके कारण पहले लगातार लैंड स्लाइडिंग हो रही है।

हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया और फोरलेन प्रोजेक्ट के पहले चरण की निर्माता कंपनी जीआर इंफ्रा ने अपनी पहले की गलतियों से अब भी कोई सबक नहीं लिया है और अपने डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है।

खड़ी कटिंग के कारण परवाणू से सोलन तक करीब पांच दर्जन मकानों को नुकसान पहुंचा है। जाबली एरिया में लोगों की जमीन धंस कर मलबे में तब्दील हो चुकी है। अब यही हाल सपरून में भी हो सकता है यदि यहां जल्द ही सुरक्षा के प्रबंध नहीं किए।

इस फोरलेन में पहाड़ी में करीब 100 फीट तक खड़ी कटिंग हो रही है जबकि इसमें सिर्फ 10 से 12 फीट के डंगे लगाए जा रहे हैं जो पहाड़ी का प्रेशर सहन नहीं कर पाता और पहाड़ी दरक कर सड़क पर पहुंच जाती है। इसी प्रोजेक्ट में सपरून के दोहरी दीवार की पहाड़ी भी लगातार लैंड स्लाइडिंग से दरक रही है।

इससे उपर बसी कॉलोनी को खतरा पैदा हो गया था। इसे बचाने के लिए निर्माता कंपनी को भारी मशक्कत करनी पड़ी। अब यहां आधुनिक तकनीक शॉर्ट क्रिट कंकरीट से पहाड़ी को सुरक्षा दी गई है। अब यह देखने वाली बात है कि यह तकनीक भी कितनी कारगर होती है क्योंकि इससे पहले धर्मपुर के होर्डिंग में यह तकनीक भी फेल हो चुकी है। वहां पेट्रोल पंप के पास एक मकान को बचाने के लिए इस तकनीक को अपनाया था, लेकिन इसके बावजूद पहाड़ी के साथ मकान भी धंस गया था।

चार चरण में बनेगा
सपरून चौक पर एनएच की मैन ट्रैफिक और शहर के ट्रैफिक को डायवर्ट करवाने को चौक के पास वैकल्पिक सड़क के लिए कटिंग का पूरा हो गया है। इसके लिए यहां की पहाड़ी को काटा है। इसे भी पहले की तरह खड़ा काटा है जिससे यहां लैंड स्लाइडिंग का खतरा पैदा हो गया है।

एनएचएआई और निर्माता कंपनी ने जो इसके लिए मॉडल बनाया है उसके मुताबिक सपरून चौक पर ओवर पास चार चरणों में बनेगा। इसके पहले चरण में रिटेनिंग वॉल, दूसरे चरण में बॉक्स के कॉलम तैयार होंगे। तीसरे चरण में बॉक्स के रैंप पर ट्रैफिक डायवर्ट होगा।

एक्सपर्ट व्यू
लोनिवि से चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर हुए डीके नैय्यर ने कहा कि हमने पूरे करियर में ऐसे पहाड़ी पर खड़ी कटिंग नहीं की, लेकिन अब नई तकनीक आ गई है। सपरून चौक पर भी आधुनिक तकनीक से पहाड़ी को सुरक्षा दी जानी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Standing cut for over-pass at Saprun Chowk threatens to land sliding


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget