हिमाचल के बाॅर्डर एरिया में हो रहे अवैध खनन काे राेकने के लिए उद्याेग विभाग प्रदेश में दस चैकपाेस्ट लगाएगा। पहले चरण में ऊना और बद्दी में चैकपोस्ट लगाए जाएंगे। अक्टूबर में इन सभी चैकपाेस्ट काे लगाने का लक्ष्य तय कर दिया गया है। इन चैकपाेस्ट काे लगाने के लिए मंत्रिमंडल से पहले ही मंजूरी ली जा चुकी है। इससे प्रदेश में 100 बेराेजगार युवाओं काे राेजगार मिलेगा।
ऊना के बाॅर्डर एरिया में अवैध खनन के बढ़ते मामलाें काे देखते हुए विभाग ने यहां पर छह अलग अलग जगहाें पर चैक पाेस्ट लगाने की तैयारी की है, ताकि यहां से जाने वाले हर वाहन पर 24 घंटे निगरानी रखी जा सके। अवैध खनन काे राेकने के लिए सरकार ने दूसरे अन्य विभागाें काे भी कार्यवाही के लिए अधिकृत किया है, पर अवैध खनन के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है।
स्टेट जियोलॉजिस्ट पुनीत गुलेरिया ने बताया कि अवैध खनन काे और प्रभावशाली तरीके से राेकने के लिए दस जगहाें पर चैक पाेस्ट लगाए जा रहे है। इसमें बद्दी और ऊना में यह चैक पाेस्ट लगाए जा रहे है।
18 माह में अवैध खनन के 6000 मामले, 4 करोड़ का जुर्माना
डेढ़ साल के भीतर प्रदेश में अवैध खनन के 6000 मामले पकड़े गए हैं। इससे विभाग ने तीन से 4 कराेड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। ड्राेन की मदद से भी विभाग अवैध खनन पर अपनी नजर बनाए हुए है। विभाग जिन खननधारकाें काे खनन पट्टे लीज पर दे रहा है, वह खनन धारक अपनी तय जगह पर खनन करे इसके लिए विभाग ड्राेन से नजर रख रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment