हिमाचल प्रदेश दृष्टिहीन जन संगठन ने सचिवालय के बाहर फिर से सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेला है। दृष्टिहीनों ने सुबह 10 बजे से लेकर देर शाम तक सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दाैरान महासचिव शाेभू राम ने धरना प्रदर्शन में दृष्टिबाधितों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हमारी मांगों को लेकर अनदेखा कर रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बार बार दृष्टिबाधितों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है।
न्यायालय ने दिव्यांगों के लिए तीन फीसदी नौकरियों में आरक्षण दिया है, जिसमें दृष्टिहीनों का एक फीसदी कोटा है जो कि खाली पड़ा है, लेकिन सरकार इसको नहीं भर रही है। इसके अलावा बैकलाॅग पर भर्तियां नहीं हाे रही है। करीब 3000 पद हैं।
जिसमें से 1500 ताे भर दिए हैं, लेकिन 1500 अभी भी खाली पड़े हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस ने परिसंघ के सदस्यों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे उन्हें गिरफ्तार करें या लाठीचार्ज, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वह नहीं हटेंगे। पुलिस अधिकारी उनके आगे बेबस दिखे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment