खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर कला तथा धर्मपुर गांव के बीच 29 अगस्त को अपराधियों ने एक व्यक्ति से मोबाइल व उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए थे। जिसका उद्भेदन करते हुए खैरा पुलिस ने एक माह में पांच अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति में गड़खा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी लालबाबू राय का पुत्र रोहित कुमार, सैकि केवानी गांव निवासी तारकेश्वर भगत का पुत्र अनिल कुमार भगत, अख्तियारपुर गांव निवासी स्व कन्हैया पांडेय का पुत्र अमर कुमार पांडेय तथा मुड़ा गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद राय का पुत्र दिलीप कुमार राय व भेल्दी थाना क्षेत्र रेपुरा गांव निवासी जंगली मांझी का पुत्र सूरज कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेनुवा गांव निवासी अखिलेश्वर राय का मोबाइल व बाइक अपराधी लूटकर फरार हो गए थे।
जिसकी शिकायत खैरा थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया था, लूटी गई मोबाइल के लोकेशन के आधार पर एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद उसके और साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, साथ ही लूट की मोबाइल व बाइक भी बरामद कर लिया गया है, जहां खैरा पुलिस ने लूटकांड का उद्भेदन कर सफलता हासिल की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment