ठियोग उपमंडल के देहा में शुक्रवार दोपहर के समय हरियाणा से घूमने आए पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो कर ढांक से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार एक युवती अनन्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार के चालक मनीष और दीपक घायल हो गए। मनीष को गंभीरावस्था में पहले ठियोग सिविल अस्पताल लाया गया जहां से आईजीएमसी भेज दिया गया। देर शाम मनीष की मौत हो गई।
अनन्या के साथ कार में मौजूद उसके मित्र दीपक को कम चोट आई हैं जिसका उपचार ठियोग अस्पताल में चल रहा है। इस कार में हरियाणा के रेवाड़ी से ये तीनों हिमाचल घूमने आए थे और पांवटा साहब से होते हुए शिमला की ओर आ रहे थे।
देहा से कुछ दूर फारेस्ट ऑफिस के समीप कार चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे यह वेगनआर कार सड़क से बाहर हो गई और खाई में जा गिरी। ठियोग के डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवती और युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment