करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत सानना एक महिला की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। घर से डिपो राशन लेने गई महिला पिछले करीब दो सप्ताह से लापता है। ये महिला 6 साल की बेटी को भी साथ लेकर गई है। पति ने इसकी शिकायत थाना करसोग में भी की है, लेकिन अभी तक महिला और बेटी का कोई सुराग नहीं लगा है। घर में बुजुर्ग सास ससुर परेशान है।
घर पर महिला के दो बच्चे खाना नहीं खा रहे हैं। महिला की तलाश में पति जगह जगह पर भटक रहा है। महिला के पति ईश्वर दत्त से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर को सानना पंचायत की रहने वाली कला देवी अपनी सास को कहकर डिपो राशन लेनी गई थी। इस दौरान ये महिला अपनी 6 साल की बेटी कुसुम लता को भी साथ लेकर गई, लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी मां और बेटी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि पति ने पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवा दी है। महिला घर पर 13 साल की बेटी सहित एक पांच साल के बेटे को छोड़ गई है। घर में पति के अलावा बुजुर्ग सास और ससुर है। जिस वक्त महिला राशन लेने की बात कहकर डिपो गई थी।
उसका पति किसी कार्य से छतरी गया था। घर में सास और ससुर बहु के लिए चिंतित है और बेटा और बेटी मां की याद में खाना नहीं खा रहे हैं। ईश्वर दत्त पत्नी और बेटी की तलाश में जगह जगह भटक रहा है। वहीँ थाना प्रभारी करसोग रंजन शर्मा का कहना है कि महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।
ससुर पूरनचंद ने बताया कि मैं अपनी बहू को नहीं छोड़ना चाहता हूं। इसके तीन बच्चे हैं। बहु अनाथ है, उसके माता और पिता नहीं है। उन्होंने कहा कि हम बहु को बेटी की तरह बहुत प्यार करते हैं।
पति ईश्वर दत्त ने बताया कि मेरी पत्नी गुम हो गई है। वह मां से कहकर डिपो राशन लेने गई थी और अपने साथ 6 साल की बेटी कुसुम लता को भी ले गई है। इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग मां बाप घर पर रो रहे हैं और बच्चे खाना नहीं खा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment