header ads

अफसर बरत रहे लापरवाही, ट्रेकिंग के लिए सैकड़ों लोगों को कर रहे इकट्ठा

कोरोना काल में जिला प्रशासन एक ओर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता लागू कर संक्रमण फैलने से रोकने में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारी इस नियम को न मानकर सैकड़ों लोगों को ट्रेकिंग करवा रहे हैं।
ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के नाम पर अधिकारी ने टाटामारी में शनिवार को 100 से अधिक लोगों को ट्रैकिंग करवाई। यह ट्रेकिंग करीब 10 किमी की थी। इसके अलावा अधिकारियों ने तीन दिवसीय छग विज्ञान सभा का आयोजन कर औषधीय खोज यात्रा की शुरुआत भी की। इसमें लोग न तो मास्क की अनिवार्यता का पालन कर रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ही ध्यान रख रहे हैं। मुख्य वन संरक्षक बड़गैय्या ने कहा टाटामारी में वन विभाग द्वारा लोगों को इन दिनों ट्रेकिंग कराने की जानकारी मिली है। जल्द ही इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा- शिकायत करेंगे
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कटारिया ने कहा वन विभाग के अधिकारी इस तरह के काम कर रहे हैं, जो एक अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले को लेकर जल्द कलेक्टर से शिकायत करेंगे। बजरंग दल के कार्यकर्ता नीरज अग्निहोत्री ने कहा प्रशासन को ऐसे कामों पर रोक लगानी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Officers are negligent, gathering hundreds of people for trekking


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget