लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि अगर बिहार में लोजपा की सरकार बनी तो नीतीश कुमार को जेल जाना पड़ेगा। क्याेंकि सूबे में सात निश्चय के नाम पर केवल लूट हुआ है। उन्हाेंने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के तर्ज पर मिथिला में सीता मां का मंदिर बनवाएंगे। चिराग पासवान ने शुक्रवार काे भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड, नवगछिया के रामधारी सिंह हाईस्कूल पकरा तेतरी व जगदीशपुर के लोकनाथ हाईस्कूल के मैदान में चुनावी सभा काे संबाेधित किया।
सैंडिस स्टेडियम में लाेजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा के पक्ष में हुई सभा में चिराग ने अपने 15 मिनट के भाषण में सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया। उन्हाेंने सिर्फ एक बार जंगलराज का नाम लिया और बाकी राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया। कहा, सूबे ने पिछले 30 साल में 15 साल जंगलराज और बाकी बचे 15 साल कुशासन राज काे देखा।
सीएम की साेच युवा विराेधी है, इसलिए बिहार के ऐसे हालात हैं। उन्हाेंने कहा कि 10 नवंबर काे नीतीश दुबारा मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, यह तय है। तीन काे ही सीएम काे पता चल जाएगा कि उनकी पैराें के नीचे से कुर्सी निकल गई है। उन्हाेंने कहा कि अगले पांच दिन में ही बिहार के 50 साल का भविष्य तय हाे जाएगा। सभा में अमरपुर के लाेजपा प्रत्याशी डाॅ. मृणाल शेखर, संगीता तिवारी, पार्षद दिनेश तांती, अनिल पासवान, सुनीता कुमारी समेत अन्य माैजूद थे।
बिहार में पिछले 30 साल से जंगलराज सात निश्चय के नाम पर केवल लूट
तेतरी में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेश भगत के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में चुनाव प्रचार करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झूठ कहा कि यहां उन्होंने खूब विकास किया है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या दिल्ली से कोई पढ़ने बिहार आता है? मुंबई से रोजगार के लिए लोग यहां आते हैं? नहीं न? लेकिन हम ऐसा बिहार बनाएंगे कि बाहर से लोग यहां आएंगे, यहां के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।
मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और फायरिंग को लेकर नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह महिषासुरी सरकार है, जो मां दुर्गा के भक्तों पर गोलियां चलवाती है। माता के भक्त ये भूलेंगे नहीं, 10 नवंबर को परिणाम सामने होगा। जगदीशपुर के लोकनाथ हाईस्कूल के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि बिहार में पिछले 30 साल से जंगलराज है। अगर बिहार में लोजपा की सरकार बनी तो नीतीश कुमार को जेल जाना पड़ेगा। सात निश्चय के नाम पर केवल लूट हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment