header ads

विसर्जन जुलूस में फायरिंग के बाद सरकार पर उठ रहे सवाल, भाजपा को न तो कुछ कहते बन रहा और न ही चुप रहते

चुनावी माहाैल के बीच मुंगेर में विजयादशमी की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग में युवक की मौत की घटना पर भाजपा धर्मसंकट में फंस गई है। संकट गठबंधन का धर्म निभाने का। घटना के बाद से ही सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लेकिन भाजपा को न तो कुछ कहते बन रहा है और न ही चुप रहते।

भाजपा के इस स्टैंड पर शिवसेना ने कहा कि ऐसी घटना महाराष्ट्र, प. बंगाल या राजस्थान में होती तो भाजपा राष्ट्रपति शासन की मांग करती। उधर, चिराग पासवान ने कहा कि कार्रवाई सरकार के इशारे पर हुई है। हालांकि, भाजपा के वरीय नेताओं ने यह जरूर कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुंगेर में जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने घटना की जांच कराने की मांग कर दी।
गिरिराज सिंह ने मुंगेर घटना पर चुप्पी तोड़ते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस देश के लोग दुर्गापूजा भारत में नहीं करेंगे, इस प्रदेश में नहीं करेंगे तो कहां करेंगे? पूजा यहां करेंगे तो विसर्जन भी यहीं करेंगे। इसके लिए भी बाहर नहीं जा सकते। मुंगेर में जो कुछ हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह आहत करने वाली घटना है।

स्थानीय प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए था। इस घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनानी चाहिए। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव आयोग से मेरा अनुरोध होगा कि वह इस घटना को गंभीरता से ले। लोग न्याय चाहते हैं।

वहीं, लाेजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मुंगेर में मां दुर्गा के भक्तों के साथ जो हुआ उसे शर्मनाक घटना कहना कम होगा। महिषासुर सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की। गोली बिना आदेश के तो नहीं चल सकती। इस महिषासुरी व्यवस्था का वध मां दुर्गा के भक्त 10 तारीख को करेंगे।

उपद्रव के दौरान 140 कारतूस-4 मैगजीन चोरी

विजयादशमी की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग में युवक की मौत के विरोध में गुरुवार को हुए तोड़फोड़ और आगजनी के दौरान पूरबसराय ओपी के दो सैफ जवान के इंसास राइफल के 140 कारतूस और 04 मैगजीन चोरी हो गए। एक राइफल मलबे में मिला। कयास लगाया जा रहा है उपद्रवियों ने या तो कारतूस को आग के हवाले कर दिया या फिर साथ ले गए।

एसपी एमएस ढ़िल्लो ने बताया फिलहाल गायब कारतूस व मैगजीन की खोजबीन की जा रही है। नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसपी ने बताया गुरुवार को आगजनी व पत्थरबाजी में सबसे ज्यादा क्षति पूरबसराय ओपी को हुई है। दो बड़े व एक छोटे वाहन को फूंक दिया गया।

इसके अलावा सभी थानों में अभिलेख व डॉक्यूमेंट बर्बाद हुए हैं। पुलिस ने सात प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। दूसरी ओर हिंसा के चौथे दिन शुक्रवार को मुंगेर में जिंदगी पटरी पर लौटी। सुबह 10 बजे से डीएम और एसपी ने शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च किया। पूरबसराय से लेकर एक नंबर ट्रैफिक तक के अधिकांश दुकानें खुली थी।

कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले, कहा-सरकार बर्खास्त की जाए

पटना| कांग्रेस ने राज्यपाल फागू चौहान से राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। शुक्रवार को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को हटाने की मांग की है।

मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारे गए युवक के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने और दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और नेशनल चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर संजीव सिंह थे।

रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि हमने राज्यपाल को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। हमने उन्हें सीआईएसएफ की रिपोर्ट दिखाई जिसमें यह कहा गया है कि इस मामले में पुलिस से भारी चूक हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 26 अक्टूबर को पुलिस ने ही गोली चलाई थी।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मुंगेर की घटना को प्रशासन ने जान-बूझकर अंजाम दिया। वहीं सरकार एसपी और डीएम को बचाने में लगी रही। पूरे मामले की न्यायिक जांच सिटिंग जज से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले के लिए सीएम और डिप्टी सीएम सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं जिन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।

बिहार में राष्ट्रपति शासन जरूरी : राउत
इधर, शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि मुंगेर गोलीकांड हिंदुत्व पर हमला है। ऐसी घटना महाराष्ट्र, प. बंगाल या राजस्थान में होती तो भाजपा राष्ट्रपति शासन की मांग करती। बिहार में राष्ट्रपति शासन जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंगेर में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, जिसका नेतृत्व डीआईजी मनु महाराज ने किया।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget