header ads

माईपुल के पास गिरि खड्ड में गिरी कार, तीन की मौत, एक गंभीर घायल आईजीएमसी किया रेफर

ठियोग उपमंडल में सैंज और बलग के बीच माइपुल के पास मंगलवार दोपहर बाद एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरि खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान लीला देवी उम्र 50 साल गांव दघाली, लोकेंदर पुत्र रमेश उम्र 23 साल, निखिल पुत्र कृष्ण दत्त उम्र 23 साल के रूप में हुई है। ये दोनों भी दघाली के बताए जा रहे हैं।

गंभीर रूप से घायल यशपाल पुत्र रमेश 16 वर्ष को इलाज के लिए ठियोग के सिविल अस्पताल लाया गया जहां से के आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। यह सभी आपस में रिश्तेदार थे और सैंज से बलग होते हुए दघाली जा रहे थे। ठियोग के डीएसपी कुलविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ठियोग में माईपुल के पास दुर्घटनाग्रस्त कार और बचाव कार्य में लगे लोग।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget