यूं ताे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था काे संभालने में ट्रैफिक पुलिस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, लेकिन उपनगर बालूगंज में जाम की समस्या काे संभालने में पुलिस नाकाम है। जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है, पुलिस वहीं चालान करने के लिए गाड़ियाें काे राेक रही है। यहां पर कुछ प्वाइंट ऐसे हैं, जहां पर राेज जाम लग रहा है। यहां न ताे ट्रैफिक पुलिस के जवान होते हैं और न ही जाम काे खुलवाने का प्रयास हाे रहा है।
मंगलवार काे भी ट्रैफिक पुलिस के जवानाें ने ऐसी जगह गाड़ियाें के चालान करने शुरू कर दिए, जहां पर चाराें तरफ से वाहनाें की आवाजाही हाेती है। इससे पूरा ट्रैफिक जाम हाे गया। दरअसल, पुलिस के जवानाें ने पीटरहाॅफ और क्रॉसिंग काे जाने वाले यू टर्न सड़क पर वाहनाें के चालान काटने शुरू कर दिए। चालान काटना ताे सही है, लेकिन ऐसी जगहाें पर वाहनाें काे राेका गया, जिससे लंबा जाम लग गया।
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने थाने के बाहर लगी गाड़ियां हटाने को कहाः
जिस वक्त ये चालान काटे जा रहे थे उसी समय ट्रैफिक मजिस्ट्रेट चक्कर कोेर्ट जा रहे थे उन्होंने वहां जाम देखा और खुद अपनी गाड़ी से उतरकर चालान काटने वाले ट्रैफिक स्टाफ को थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी हटाने के निर्देश दिए।
असल में बालूगंज बाजार में कई दुकानों के बाहर सुबह शाम सब्जियों की दुकानों की वजह से जाम लगता है। इस वजह से कुछ लोग सुबह शाम अपनी गाड़ियां थाने के बाहर खड़ी कर जाते हैं।एक ट्रैफिक कर्मी 24 घंटे तैनात हाेः बालूगंज चौक से लेकर पुलिस थाने तक जाम लगने से पूरा शहर जाम हाे जाता हैं।
क्याेंकि, बालूगंज से हाेकर टुटू, घणाहट्टी, समरहिल अाैर सांगटी के लिए सुबह-सुबह लाेगाें की आवाजाही हाेती है। यहां ट्रैफिक कांस्टेबल स्थाई रूप से बालूगंज चौक पर तैनात हो ताकि पूरा दिन ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके।मंगलवार शाम मार्केटिंग बोर्ड की ये सरकारी कार ढैंडा में जाम में लाइन में लगी गाड़ियों से आगे निकलने की खातिर जाम की वजह बन गई।
बालूगंज में जाम की समस्या के बारे में मुझे बताया गया है। इसके लिए जल्द प्लान तैयार किया जाएगा। फिलहाल यहां ट्रैफिक कर्मी की ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लाेगाें काे जाम की समस्या से न जूझना पड़े। लाेगाें के सुझाव भी लिए जाएंगें।
माेहित चावला, एसपी शिमला पुलिस
ऐसे उतावले ड्राइवर जाम की वजह
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment