प्रखंड की सोन उच्चस्तरीय नहर व वितरणियों में बने पुलों की सुरक्षा दीवारें टूट चुकी हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। चार साल पूर्व पूल की सुरक्षा दीवार टूटने से नहर में गिरकर एक बच्चे की मौत हो चुकी है। कई लोग नहर में गिर कर घायल भी हो चुके हैं। फिर भी सुरक्षा दीवार को दुरूस्त नहीं किया जा रहा है। इससे चालक हमेशा सहमे रहते हैं।
रात में अनजान ड्राइवर के लिए यह पथ और भी खतरनाक बन जाता है। प्रखंड में ऐसे दर्जनभर से भी अधिक पुल हैं, जिसकी सुरक्षा दीवार टूटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य नहर में बगही, आरडी 184, पछेहरा, बेलांव, अलीपुर वितरणी में थिलोई, दुबौली, लिल्ली, करौंदा वितरणी में अकोढ़ी, इटवां, गम्हरियां, कर्मा वितरणी में खजूरा, पसाई के पास पुल की सुरक्षा दीवार टूटी हुई है।
लोगों ने बताया की नहर पुल की सुरक्षा दीवार नहीं होने से हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। लोहदी के शोभनाथ दुबे ने बताया कि आरडी 184 पर अल्लीपुर वितरणी की सुरक्षा दीवार कई साल पहले टूटी थी।जो दूर से दिखाई नहीं देती है। जैसे ही पुल के पास चालक आते हैं तो टूटी दीवार को देख सहम जाते हैं। कई बार तो अनजान राहगीर रात्रि में गिरकर घायल हो गए है। जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment