वार्ड 8 के चुन्नी साह लेन में मंगलवार दोपहर डीलर पर कम अनाज देने का आरोप लगाकर दर्जनभर लाभुकों ने जमकर हंगामा किया। काफी समझाने पर लाभुकों का आरोप महज गलतफहमी निकला और लोग शांत हुए। आरोप था कि डीलर इंद्रदेव साह लाभुकों को दो किलो के बजाय एक किलो ही चना दे रहे थे।
जिसका विरोध करने पर डीलर मनमानी व बदसलूकी पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने डीलर के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि पास के दूसरे डीलर राशन वितरण में दो किलो चना दे रहे हैं जबकि यहां सिर्फ एक किलो की चना दिया जा रहा है।
वहीं डीलर इंद्रदेव साह ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि नियमानुसार ही राशन दे रहे हैं। लाभुकों को जानकारी नही होने के कारण ऐसी बात हुई है। प्रभारी एमओ लोकेश ठाकुर ने बताया कि सूबे के सभी डीलर द्वारा एक किलो ही चना देने का प्रावधान है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment