header ads

बिहार का वैभव देश का थर्ड टॉपर, पटना का शुभ गुवाहाटी जोन में अव्वल, क्लैट में पटना की आद्या देश में सकेंड टॉपर

आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसमें 396 अंकों में से 352 अंक के साथ आईआईटी बॉम्बे जोन के चिराग फलोर को ऑल इंडिया रैंक (एआईआर)-1 हासिल हुई है। वह पुणे के रहने वाले हैं। विजयवाड़ा के गंगुला भुवन और बिहार के वैभव राज को क्रमश: दूसरी और तीसरी रैंक मिली। कुल 1,50,838 छात्र ने एडवांस दी थी।

इनमें से 43,204 सफल हुए। इनमें 6,707 लड़कियां हैं। गुवाहाटी जोन के टॉपर पटना के जगदेव पथ में रहने वाले शुभ कुमार हैं। शुभ को देश में 117 रैंक मिला है। खास बात यह है कि कोरोना के चलते संभवत: पहली बार कटऑफ में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है।

आज से 23 आईआईटी समेत 97 संस्थानों की काउंसलिंग शुरू
जेईई एडवांस 27 सितंबर को हुई थी। उससे पहले 1 से 6 सितंबर के बीच जेईई-मेन हुई थी। इसमें कुल 8.58 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। अब 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 23 ट्रिपल आईटी समेत देशभर के 97 संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पात्र अभ्यर्थी एडमिशन काउंसलिंग प्रक्रिया में 6 अक्टूबर से हिस्सा ले सकते हैं।

पटना की आकृति पांडेय गुवाहाटी जोन में लड़कियों में टॉपर

आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस का परिणाम सोमवार को जारी किया गया। गुवाहाटी जोन के टॉपर पटना के जगदेव पथ में रहने वाले शुभ कुमार हैं। शुभ ने ऑल इंडिया 117 रैंक हासिल किया है। दूसरे टॉपर सौरवदीप दास काे 120 रैंक व तीसरे टॉपर वैभव साहा काे 129 रैंक मिला। चौथे टॉपर भी पटना के हितेश आनंद हैं।

हितेश को ऑल इंडिया रैंक 139 प्राप्त हुआ है। पांचवें स्थान पर अभीभू प्रकाश हैं, जिन्हें 256 रैंक हासिल हुआ। गुवाहटी जोन से उत्कर्ष ने ओबीसी और पीडब्ल्यूडी में पहला स्थान प्राप्त किया है। गुवाहटी जोन में लड़कियों में टॉपर पटना की आकृति पांडेय हैं, जिन्हें ऑल इंडिया रैंक 952 प्राप्त हुआ है।

जोन वाइज रिजल्ट देखें तो टॉप 100 में गुवाहटी जोन से काेई भी छात्र जगह नहीं बना पाया है। टॉप 200 में 4, टॉप 300 में 7, टॉप 400 में 8 और 500 में केवल 12 छात्रों ने जगह बनाई है। सभी जोन के मुकाबले गुवहाटी जोन सबसे नीचे है। इसमें बिहार के साथ मेघालय, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और यूएई आते हैं।
क्लैट में पटना की आद्या देश में सकेंड टॉपर

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानि काउंसलिंग का रिजल्ट सोमवार को जारी किया गया। रिजल्ट clatconsortiumofnlu.ac.in वेबसाइट पर जारी किया गया है। पहली मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। पहली काउंसलिंग के लिए विद्यार्थी 6 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। संत माइकल हाईस्कूल से इसी साल 12वीं पास आउट आद्या सिंह ने क्लेट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल किया है।

बनना चाहते हैं वैज्ञानिक

बेगूसराय के वैभव राज ने ऑल इंडिया तीसरा रैंक हासिल किया है। वैभव दिल्ली जोन के टॉपर बने हैं, पर उनकी सफलता से पूरा बिहार गौरवान्वित हुआ है। पिता सुनील राय रक्षा मंत्रालय में सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर हैं। वैभव कंप्यूटर साइंस में रिसर्च कर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं।

सीएस में रिसर्च करना चाहते हैं

रेडिएंट स्कूल से पढ़ाई के बाद दो वर्षों तक विद्या मंदिर क्लासेस से जेईई की तैयारी की और मेन व एडवांस दोनों ही परीक्षाओं में पटना के शुभ ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वे आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में रिसर्च करना चाहते हैं। कहा- सोशल मीडिया से दूर रह रोज 8-10 घंटे पढ़ता था।

बस पर भी करते थे पढ़ाई

पटना के श्रीकृष्णा नगर के रहने वाले हितेश आनंद ने ऑल इंडिया 139वां रैंक हासिल किया है। हितेश गुवाहाटी जोन के चौथे टॉपर हैं। डीएवी खगौल में स्कूलिंग करने के साथ विद्या मंदिर क्लासेस में हितेश ने जेईई की तैयारी की। वह सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। कहा- खाली समय में स्कूल बस पर भी पढ़ाई करता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेगूसराय के वैभव राज ने ऑल इंडिया तीसरा रैंक हासिल किया है।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget