header ads

इस बार 1231 करोड़पति उम्मीदवार, सबसे अधिक 86 करोड़ की संपत्ति रालोसपा के बिनोद सिंह के पास, अनंत दूसरे सबसे अमीर

बिहार भले ही पिछड़े और गरीब राज्य की श्रेणी में आता हो लेकिन यहां विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की बड़ी संख्या करोड़पतियों की है। कुल 3733 उम्मीदवारों में से 1231 उम्मीदवार करोड़पति हैं, इनमें सबसे सबसे अमीर उम्मीदवार रालोसपा के वारिसनगर के प्रत्याशी बिनोद कुमार सिंह हैं। उनकी कुल संपत्ति 85.89 करोड़ रुपए से अधिक है।

सबसे अमीर उम्मीदवारों में दूसरे नंबर पर अनंत कुमार सिंह हैं, उनकी कुल संपत्ति 68.56 करोड़ से अधिक है। तीसरे नंबर पर बरबीघा से कांग्रेस के उम्मीदवार गजानंद शाही हैं, उनकी कुल संपत्ति 61.233 करोड़ से अधिक है।

2015 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की बात करें तो सबसे अमीर प्रत्याशी रमेश शर्मा थे, उनकी कुल संपत्ति 928 करोड़ से अधिक थी। वे बिक्रम से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। दूसरे नंबर पर डॉ. कुमार इंद्रदेव थे, उनकी 111 करोड़ से अधिक की संपत्ति थी। वे बाढ़ से निर्दलीय लड़े थे।

2015 में विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर के अमीर थे निर्दलीय डॉ. कुमार इंद्रदेव

विधायकों में पूनम देवी यादव सबसे अमीर थी। संपत्ति 41.34 करोड़ रुपए थी। दूसरे नंबर पर भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा थे, उनकी कुल संपत्ति 40.57 करोड़ थी। अनंत कुमार सिंह तीसरे नंबर पर थे। संपत्ति 25.14 करोड़ थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This time 1231 crorepati candidates, the maximum wealth of 86 crores is held by Binod Singh of RLSP, Anant is second richest


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget