साइबर पुलिस ने जाखू के एक व्यक्ति का गुम मोबाइल खोज कर उसे लौटा दिया। जाखू के पवन कुमार कुछ दिन लोअर बाजार और मालरोड की ओर गए थे। इस बीच उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। पवन कुमार की ओर से इसकी साइबर पुलिस में शिकायत दी गई। साइबर पुलिस ने फोन को ट्रैक पर लगाया तो यह शिमला के ही एक व्यक्ति के पास मिला।
उस व्यक्ति मोबाइल में अपना सिम डाल दिया था। इसके बाद पुलिस ने फोन का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उससे फोन लिया और इसके असली मालिक पवन कुमार को लौटा दिया। साइबर पुलिस इस साल अब तक 23 गुम किए गए मोबाइल फोन को ट्रेस कर लोगों को लौटा चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment