header ads

मुंह बांधकर घर से बाहर ले जाकर नाबालिग से 2 युवकों ने किया दुष्कर्म, केस

थाना क्षेत्र के ओरलाह पंचायत में दो युवकों ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। रविवार की रात करीब 11 बजे घर मे सोई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के मुंह को बांध कर नहर पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की की चीख सुनकर आस-पड़ोस व परिजन लड़की को खोजते हुए नहर पर पहुंचे तो दोनों युवक भाग गए।

एक आरोपी गोनहा निवासी करीब 35 वर्षीय सुभान है। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई। सुबह होते ही घटना तूल पकड़ने लगा। बेशर्मी की हद को पार करते हुए मुखिया सहित अन्य कई पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले को दबाने को लेकर पंचायत बुलाई।

जिसमें पंचायतों के मुखिया व दबंगों ने फरमान जारी करते हुए पीड़िता के परिजनों को आरोपी पक्ष द्वारा 2 लाख 11 हजार रुपए देने की बात कहते हुए मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पीड़िता को थाने बुलाया।

ओरलाह पंचायत के मुखिया बसंत लाल सरदार ने कहा कि मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। जहां मुआवजा देकर दोनों पक्षों में सुलह के लिए काफी हद तक सहमति बन गई थी। रुपए देने में देरी और इसी बीच पुलिस के आने से पूरा मामला बिगड़ गया।

त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस जवान भेजकर पीड़िता को थाने बुलाया गया। जहां पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि रात्रि में हम अपने घर मे सोए थे। रात करीब 11 बजे दो लड़के घर में घुस गए और मेरे मुंह को हाथ से दबा कर मुझे घर से बाहर पुरनधा नहर पर ले गए। जहां मेरे साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget