header ads

स्कॉर्पियो जैसी बनाई पानी टंकी, आनंद महिंद्रा ने जताया आभार

सबाैर के बाबूपुर मोड़ के मोहम्मद इंतेसार आलम के तीन मंजिले इमारत पर स्कॉर्पियो की डिजायन की पानी टंकी महिंदा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा को इस कदर भाया कि उन्हाेंने छत पर लगी टंकी की तस्वीर ट्वीट की। उन्हाेंने मो. इंतेसार के प्रति आभार जताया है। एनएच 80 से जो भी गुजरता है, वह इंतेसार की छत पर रखी स्कॉर्पियो को देख थोड़ी देर के लिए रुक जाता है। लोग उस स्कॉर्पियो टंकी की फोटो भी उतारते हैं। मोहम्मद इंतेसार आलम ने पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए यह टंकी बनवायी है।

महिंद्रा कंपनी के मालिक ने ट्वीट किया टंकी का फाेटाे

आगरा से कारीगर काे बुलाया, 2.5 लाख खर्च किए
मो. इंतजार आलम के रिश्तेदार गुड्डू ने बताया कि टंकी का निर्माण करीब दो-वर्ष पहले करवाया गया है। अब भी कुछ काम उसमें बाकी रह गया है। कारीगर द्वारा बनाया गया स्कार्पियो का डिजाइन इतना आकर्षक है कि एकाएक देखने से ऐसा लगता है मानो मकान की छत पर किसी ने गाड़ी खड़ी कर दी गई हो।

उन्होंने बताया कि जब उनके बहनोई ठेकेदारी करते थे, उसी समय करीब 4 वर्ष पहले स्कॉर्पियो खरीदी थी। अब उन्हाेंने दूसरी गाड़ी खरीद ली है, लेकिन पहली गाड़ी से उन्हें उतना ही प्यार है। इसलिए यह टंकी बनवायी है। उसपर पुरानी गाड़ी का नंबर भी लगवाया है।

पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए बनवाई है टंकी
गुड्डू ने बताया कि स्कार्पियो के आकार की टंकी बनवाने के लिए आगरा से कारीगर काे मंगाया गया था। वह 1200 रुपए राेज लेता था। एक बार मो. इंतेसार आलम अपनी पत्नी तमन्ना परवीण के साथ घूमने के लिए आगरा गए थे। जहां एक मकान की छत पर उक्त आकार की पानी की टंकी देखी थी। उन्होंने भी इसी तरह टंकी बनाने की इच्छा जताई। इसे बनवाने में करीब ढाई लाख से अधिक रुपये खर्च हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water tank made like Scorpio, Anand Mahindra expressed gratitude


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget