header ads

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना से दाे लोगों की मौत, जिले में 15 नए मरीज मिले

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को कोरोना से दाे पॉजिटिव मरीजाें की मौत हो गयी। बांका अमरपुर के 70 वर्षीय मिही लाल यादव को 22 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह आईसीयू में भर्ती थे। उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया था। दाेपहर बाद रविवार काे अचानक स्थिति गंभीर हाे गयी।

दूसरी मौत मुंगेर के खड़गपुर निवासी 24 वर्षीय अमित कुमार की हुई। इन्हें शनिवार को अस्पताल में गंभीर हालत में लाया गया था। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा था। उसका ऑक्सीजन लेवल नहीं बढ़ पाया। हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों मृतकाें के शव काे परिजनाें काे साैंप दिया गया है।

अस्पताल में भर्ती हुए पांच नए संक्रमित, एक काे मिली छुट्टी
दूसरी ओर जिले में रविवार काे कोरोना के 15 नये मामले सामने आए। इनमें शहरी क्षेत्र के दो लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजाें का आंकड़ा 8448 पर पहुंच गया है। इनमें 69 की मौत भी हो चुकी है जबकि 8138 लोगाें ने काेराेना काे हरा भी दिया है। अभी 241 सक्रिय मरीज हैं।

सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि आदमपुर और असानंदपुर का एक-एक युवक कोरोना पाॅजिटिव हुआ है। इधर जेएलएनएमसीएच के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 62 लोगों का सैंपल लिया गया है और एक काे छुट्टी दी गयी। पांच नये कोरोना मरीज भर्ती हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Death of corona in Medical College Hospital, 15 new patients found in district


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget