लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद शराब धंधे पर लगाम नहीं लग रहा है । चुनाव के बाद भी शराब माफिया सक्रिय हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगह छापेमारी कर करीब डेढ़ सौ लीटर महुआ शराब बरामद किया है।
और पाक पुलिस की टीम ने रजौली थाना क्षेत्र के बलिया गांव में छापेमारी कर 105 लीटर महुआ शराब बरामद किया है तथा भारी मात्रा में जावा महुआ को भी नष्ट किया। बताया जाता है कि पुलिस को अवैध शराब निर्माण की सूचना मिली थी। मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब भट्टी को नष्ट किया गया तथा 105 लीटर तैयार महुआ बरामद किया गया। इस दौरान 40 केजी फुला हुआ महुआ नष्ट किया गया।
इसके अलावा उत्पाद की टीम ने नेमदारगंज में भी छापेमारी कर महुआ शराब बरामद किया है। राकेश दौरान शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा। दोनों मामलों में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और धंधेबाज की पहचान की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment