header ads

ओवरटेक के कारण विक्रमशिला सेतु 4 घंटे जाम, गाड़ियों की बनी 3 कतार

विक्रमशिला सेतु पर ओवरटेक के कारण रविवार की सुबह 5 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक जाम लगा रहा। 4 घंटे तक सेतु पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सुबह में बस से जाने वाले समय पर नवगछिया व पूर्णिया सहित अन्य जगह नहीं पहुंच पाए। सेतु पर वाहनाें की तीन कतार लग गयी थी।

इसे सुलझाने में पुलिस काे दो घंटे लग गए। पुलिस ने दाे घंटे बाद सुबह 7 बजे से वाहनों को वनवे कर निकालना शुरू किया। 9 बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने सेतु पर दाे ओवरलोड वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूला। दोनों वाहनों से एक लाख एक हजार रुपए वसूले गए। दोनों वाहनों में गिट्टी लदी थी। विक्रमशिला सेतु यातायात टीओपी प्रभारी विशेष कुमार बताया कि सुबह में ओवरटेक के कारण जाम की स्थिति बनी थी। गिट्टी से लदे ओवरलोड दो वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूला गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vikramashila bridge 4 hours jam due to overtake, 3 queues of trains


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget