गोविंदपुर थाना क्षेत्र के भवनपुर पंचायत के खरसान गांव में शनिवार को एक 16 वर्षीय बालक की मौत पइन में डूबने से हो गई। बालक की पहचान खरसान गांव के उमेश राजवंशी के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा गोविंदपुर पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डॉ नरेन्द्र प्रसाद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया, तथा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार युवक शौच कर पानी छूने के लिए बड़का आहर के पइन में गया उसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण पानी में गिर गया। जिससे युवक सचिन कुमार डूब गया और मौत हो गई, बताया जाता है कि पइन कि खुदाई जेसीबी मशीन से हुआ था जो ज्यादा गड्डा था और पानी से भरा हुआ था।
अधिक पानी रहने के कारण बालक पानी से निकल नहीं सका जिससे पानी में डूबने से मौत हो गया। बताया जाता है कि मृतक सचिन कुमार के अलावे तीन भाई और एक बहन था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment