header ads

बिहार में 24 घंटे में 135320 सैंपल की जांच, मिले 523 नए पॉजिटिव; पटना में 112 नए काेराेना मरीज

बिहार में पिछले 24 घंटे में 135320 कोरोना सैंपल की जांच हुई, जिसमें 523 नए संक्रमित मिले, जबकि 536 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इस आधार पर राज्य की संक्रमण दर 0.39% है। रिकवरी दर बढ़कर 96.66 फीसदी हो गई है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 6374 रह गई है। नए संक्रमित की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 225500 हो गई है। जिसमें से अभी तक 217958 स्वस्थ हो चुके हैं।

संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 38725, एक्टिव केस 1734

पटना जिले में गुरुवार को 112 काेराेना मरीज मिले हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा कभी बढ़ रहा है, तो कभी घट रहा है। 9 नवंबर को यह आंकड़ा 432 पर पहुंच गया था। फिर 10 नवंबर को 304 मरीज मिले थे। 11 नवंबर को यह आंकड़ा 194 हो गया था। 4 नवंबर 98 मरीज ही मिले थे। जिले में अबतक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38725 हो गई है। इनमें 36701 मरीज ठीक हाे चुके हैं।

अभी 1734 एक्टिव केस हैं। पीएमसीएच में 632 सैंपल की जांच में 18 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिनमें यहां भर्ती आठ मरीज हैं। 10 साल के बच्चे सुमन कुमार व पूर्वी चंपारण के रामबलि सिंह की मौत हाे गई। पटना एम्स में छह मरीज भर्ती हुए, जिनमें दो पटना के हैं। कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हाे गई, जिनमें भाेजपुर के दूधनाथ सिंह और धनबाद के चंद्रदेव शर्मा शामिल हैं।

ई-बायोलॉजिकल की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल एम्स में 16 से हाेगा

एम्स में 16 नवंबर से एक और कंपनी के काेराेना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल हाेगा। ई-बायोलॉजिकल कंपनी के वैक्सीन के पहले चरण का ट्रायल 18 से 55 वर्ष के लोगों पर किया जाएगा। वैक्सीन देने से पहले उनका हेल्थ चेकअप किया जाएगा।

स्वस्थ पाए जाने वाले पर ही परीक्षण हाेगा। एम्स प्रशासन ने ट्रायल कराने वाले लाेगाें के लिए माेबाइल नंबर जारी कर दिया है। लाेग 9471408832 पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपने शरीर पर ट्रायल करा सकते हैं। यह जानकारी एम्स के अधीक्षक डाॅ. सीएम सिंह ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Bihar, 135320 samples were examined in 24 hours, 523 new positives were found; 112 new kerana patients in Patna


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget