header ads

2882 संदिग्धों की जांच में नौ लोग मिले कोरोना पाॅजिटिव

गुरूवार को जिलेभर में 2882 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें से 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। सबसे ज्यादा सदर प्रखंड में 7 कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि हसपुरा व नवीनगर प्रखंड में एक-एक कोराेना पाॅजिटिव मरीज मिले। हालांकि बारूण, देव, मदनपुर, रफीगंज, गोह, ओबरा, कुटुंबा व दाउदनगर प्रखंड में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिले। बताते चलें कि अब तक जिलेभर में दो लाख 66 हजार 971 संदिग्धों की जांच की गयी है। जिसमें से 4227 संदिग्धों का रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है। वहीं इन पॉजिटिव मरीजाें में से 4149 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं जिलेभर में 19 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। अभी भी जिले में 76 एक्टिव केस है। डीपीएम डॉ. कुमार मनोज ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सोशल
डिस्टेंसिंग का पालन करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget