दिल्ली जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में साेमवार से दिव्यांग बोगी लगाए जाने के बाद इस श्रेणी के यात्रियाें काे राहत मिली। बाेगी में 35 सीट हाेने से जनरल क्लास में बैठे उन यात्रियाें काे आसानी हुई, जो अकेले सफर करते थे। क्योंकि दिव्यांग बोगी में सुविधानुसार टॉयलेट और गेट है। उधर, दिव्यांग बोगी लगने से जनरल क्लास में वेटिंग झेल रहे यात्रियों को भी राहत मिली।
आरपीएफ ने जनरल बोगी में बैठे कुछ विकलांगों को स्पेशल बोगी में बिठाया। जिससे जनरल बोगी में जगह बनी और वेटिंग पैसेंजर को सीट मिली। अधिकारियों ने बताया कि अब जनरल टिकट लेने वालों से फार्म पर दिव्यांग कैटेगरी भराया जा रहा है। जिससे उस कैटेगरी के पैसेंजर्स को दिव्यांग बोगी में आराम से टिकट मिल सके। दो साल विक्रमशिला एक्सप्रेस बिना दिव्यांग बोगी के चल रही थी। जब एलएचबी बोगी लगाई गई तब से ही इसमें दिव्यांग बोगी नहीं लगाई जाने लगी।
विक्रमशिला एक्सप्रेस से किऊल पहुंचने पर मिल सकती है रांची के लिए ट्रेन
भागलपुर से सुबह 11.15 बजे विक्रमशिला एक्सप्रेस से किऊल पहुंचने के बाद रांची के लिए ट्रेन मिल सकती है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 16 और 20 नवंबर को रांची-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन संख्या 02855 बनकर रांची से जयनगर के लिए 16 और 20 नवंबर को शाम 4.10 बजे खुलेगी।
जो रात 8.05 बजे धनबाद, 10.51 बजे जसीडीह, रात 1.30 बजे किऊल, सुबह 3.10 बजे बरौनी, सुबह 5 बजे दरभंगा और सुबह 7 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 17 और 21 नवंबर सुबह 9 बजे जयनगर से रांची के लिए खुलेगी। यह दोपहर 2.10 बजे किऊल पहुंचेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment