header ads

शहर में आज से छाएगी धुंध रात में और गिरेगा पारा

पहाड़ाें में एक बार फिर बर्फबारी हाेने से शहर में ठंड बढ़नी शुरू हाे गई है। साेमवार काे शहर में दिन भर हल्के बादल छाए रहे। इसकी वजह नमी लेकर आ रही उत्तर पूर्वी हवा है।

माैसम विभाग ने अगले दाे दिनाें तक शहर में बादल छाए रहेंगे। इससे ठंड तेजी के साथ बढ़ेगी। इस दाैरान हवा की रफ्तार 4.2 किलाेमीटर तक चल सकती है।

माैसम वैज्ञानिक डाॅ. एसके पटेल ने बताया कि अभी नमी बढ़ रही है। अगले 24 घंटे में ही शहर में धुंध लगनी शुरू हाे जाएगी। 10 नवंबर से शहर में ठंड शुरू हाे जाएगी।

10 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान
अगले दाे दिनाे में शहर के न्यूनमतम तापमान में काफी गिरावट आ सकती है। इस दाैरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री से नीचे जाने का अनुमान है। साेमवार काे शहर का अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 19.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। माैसम वैज्ञानिकाें ने कहा कि अभी रात में तापमान तेजी से घट रहा है। इसलिए ऐसा अंतर आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget