header ads

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 6000 रुपए वसूला जुर्माना

पुलिस ने रविवार को पटना-रांची रोड पर चितरकोली मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर कई वाहनों के चालान काटा । पुलिस की ओर से जांच चौकी के समीप झारखंड की ओर से आने वाली वाहनों की सघन जांच बिना मास्क व हेलमेट के चलते किया गया।

इस बीच कई दुपहिया वाहन चालक नियत स्थान पहुंचने के लिए खेतों की पगडंडी का सहारा लिया।इधर प्रशिक्षु दारोगा संजीत कुमार, राकेश कुमार एवं मुकेश कुमार ने बताया वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों में हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चौपहिया वाहनों व बाइक के चालान काटे गए।

इस दौरान पुलिस कार्मिकों ने चालकों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस वालों ने लोगों से अपील की दुर्घटना का सबब ना बने इसलिए यातायात के नियमों का पालन करें।

पुलिस के द्वारा जांच अभियान में बगैर सीट बेल्ट के चलने वाले छह चारपहिया वाहनों से यातायात नियम 194 बी के तहत 1000 प्रति वाहन के हिसाब से 6000 रुपये की चालान काटा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget