header ads

ब्रजेश साह बने काली महारानी केंद्रीय समिति के अध्यक्ष महामंत्री के नाम पर हंगामा, असंतुष्टों ने बनाई नई समिति

काली महारानी महानगर केंद्रीय समिति की आमसभा रविवार को देवीबाबू धर्मशाला में काफी हंगामेदार रही। समिति के अध्यक्ष ब्रजेश साह चुने गए, लेकिन महामंत्री शिशुपाल भारती के नाम पर कई सदस्यों ने जोरदार विरोध किया और सभा से निकल गए। एक गुट का दावा है शिशुपाल को महामंत्री बनाया जाए तो दूसरे गुट का दावा है कि चुनाव हुआ नहीं है।

शिशुपाल समिति में सदस्य नहीं है तो उन्हें महामंत्री की जिम्मेदारी कैसे सौंपी जाए। उन्हें एक साल समिति में कार्य करना चाहिए। विरोध के बाद चुनाव पदाधिकारी प्रकाशचंद्र गुप्ता ने महामंत्री के घोषणा की जिम्मेदारी अध्यक्ष को दे दी। प्रकाश चंद्र गुप्ता, देवाशीष बनर्जी व केदारनाथ ने एक स्वर में ब्रजेश साह को अध्यक्ष बनाने पर सहमति दे दी।

लेकिन महामंत्री के पद पर जैसे ही शिशुपाल भारती का नाम उठा तो डॉ. आनंद मिश्रा, विनय कुमार सिन्हा समेत कई सदस्यों ने विरोध किया। प्रवक्ता गिरीश चंद्र भगत का दावा है कि परबत्ती के कामेश्वर प्रसाद यादव ने शिशुपाल भारती को महामंत्री की जिम्मेवारी देने की बात की तो अधिकांश सदस्यों ने सहमति प्रदान कर दी। कई सदस्यों का दावा है कि महामंत्री का मनोनयन अभी नहीं हुआ है।

नई काली पूजा महासमिति के अध्यक्ष बनाए गए आनंद मिश्रा
उधर, असंतुष्ट सदस्यों ने लाजपत पार्क में बैठक कर काली पूजा महासमिति नाम से नई समिति का गठन किया है। बताया कि इसमें कई जगह से मेढ़पति शामिल हुए। समिति का चुनाव प्रो. मनोज कुमार की देखरेख में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. आनंद मिश्रा को अध्यक्ष व विश्वेश आर्य को महामंत्री बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी विनय सिन्हा को सौंपी गई। उप महामंत्री राजकमल व कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार को निर्वाचित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Brajesh Sah created chaos in the name of General Secretary, Chairman of Kali Maharani Central Committee, dissidents formed new committee


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget