बिहार कैरियर गाइडेंस पोर्टल कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए वेबिनार में इक्यूटी संभाग प्रभारी,माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व के प्रशिक्षित शिक्षक एवं विद्यार्थियों को हिस्सा लेना है।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ मो. जमाल मुस्तफा ने सभी प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक,नोडल शिक्षक,राज्य स्तरीय प्रशिक्षक को निर्देशित किया कि वेबिनार में अनिवार्य रूप से भाग लें।
वेबिनार 5 नवम्बर को अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक होगा। डीपीओ के अनुसार कोविड 19 के संक्रमण काल में भी राज्य के सभी माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9-12 के छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग विषयों पर ऑनलाइन सेशन का संचालन यूट्यूब के माध्यम से किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment