header ads

बूथों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, चुनाव में व्यवधान डालने वाले अपराधी जाएंगे जेल : एसपी

दूसरे चरण के तहत गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा में तीन नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन स्तर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जिले में बनाए गए चैक पोस्ट पर वाहनो की संघन जांच की जा रही है। फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम भी जिले में लगतार गतिविधि कर रही है।

एसपी स्वप्नाजी मेश्राम चुनाव को लेकर हर गतिविधि की मॉनिटरिंग कर रही है। एसपी ने कहा कि दोनों विधानसभा के सभी बूथों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जाएगी। चुनाव में व्यवधान पैदा करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं एसपी के निर्देश पर रविवार को एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में रविवार को पूरे पुलिस जिले में जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पारा मिलिट्री फोर्स ने नवगछिया जीरोमाइल, बिहपुर-झंडापुर 14 नंबर सड़क से बिहपुर थाना बभनगामा, लत्तीपुर, तेलघी, खरीक, तेतरी पकड़ा होते हुए गोपालपुर और रंगरा इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इसके बाद नवगछिया शहर में फ्लेग मार्च किया।

एसडीपीओ मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि आप बेफिक्र बूथों पर जाकर मताधिकार का प्रयोग करें। पुलिस आपके साथ है। फ्लैग मार्च में मुख्यालय डीएसपी असरार अहमद, नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास, गोपालपुर थानाध्यक्ष कुणाल आनंद चक्रवर्ती, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, बिहपुर इंस्पेक्टर एसके चौहान और काफी संख्या में अर्द्धसैनिक बल के जवान शामिल थे।

इधर, पीरपैंती दियारा में घुड़सवार पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर पीरपैंती के दियारा इलाकों में रविवार को घुड़सवार दस्तों ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।

वहीं पीरपैंती थानाध्यक्ष राकेश कुमार व इशीपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में प्यालापुर चौक पर वाहनों की जांच की गई। वहीं झारखंड की सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। एसडीपीओ डॉ. रेशु कृष्णा ने बताया कि बिहार -झारखंड़ के सभी सीमा को सील कर दिया गया है।

नक्सल प्रभावित बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बाखरपुर, पीरपैंती व एकचारी दियारा में घुड़सवार पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार से बिना परमिशन वाले वाहन नहीं चलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There will be tight security at booths, criminals who disrupt the election will go to jail: SP


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget