header ads

कटहरिया में बलान नदी में डूबने से ढाई वर्षीया बच्ची की हुई मौत, शव बरामद

भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर पंचायत अंतर्गत कटहरिया में बलान नदी में डूबने से ढाई वर्षीया एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जाता है कि भरौल निवासी चंदन कुमार सहनी की ढाई वर्षीया पुत्री आराध्या गुरुवार को लगभग 12.30 बजे बच्चों के साथ खेलते-खेलते बलान नदी के सीढ़ी घाट की ओर चली गई। खेलने में मशगूल बच्चे अचानक अपने साथ खेल रही आराध्या को नहीं देख इधर उधर खोजने लगे। नहीं मिलने पर बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। बताया जाता है कि सीढ़ी से फिसलकर वह नदी में गिर पड़ी। जब परिजन खोजबीन शुरू किए तब तक उसकी डूबने से मौत हो गई थी। बच्ची अपने ननिहाल कटहरिया आई हुई थी। वह अपने माता- पिता का एकलौता संतान थी। बच्ची का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां ज्योति कुमारी, नानी मंगली देवी, नाना श्रीराम सहनी व अन्य परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बच्ची की डूबने से हुई मौत के बाद बिलखते परिजन।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget