header ads

पुत्र ने पिता पर मां की हत्या कर लाश गायब करने का लगाया आरोप, केस दर्ज

पुत्र ने अपने पिता पर ही मां की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला अमडंडा थाना क्षेत्र के परियक गांव का है। इसी गांव के मुकेश कुमार ने पिता शंकर दास यह आरोप लगाया है। पुलिस को दिए आवेदन में मुकेश ने कहा है कि रविवार दोपहर पिता ओर मां वेनुज्वला देवी खरीदारी के लिए सन्हौला बाजार गये थे।

शाम में पिता अकेले घर लौटे। पिता से जब मैंने पूछा कि मां कहां है तो उन्होंने कहा कि वह तुम्हारे ननिहाल चली गई। उनकी बातों पर मुझे विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद मैंने अपने नानी के घर सन्हौला फोन किया तो मामा ने बताया कि तुम्हारी मां यहां नहीं आई है। मुकेश कुमार ने बताया कि मैंने पिता शंकर दास से पुन: कहा कि मां तो नानी के घर नहीं गई है तो वे इसका कोई ठोस जवाब नहीं दे सके।

मुझे आशंका है कि पिता ने मां की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। इधर, अमडंडा थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक मुकेश के आवेदन पर उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवेदन में घटना का कोई कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जांच के बाद आरोपी शंकर दास के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget