कोरोना महामारी के मद्देनजर इस बार खुटहरी काली मंदिर परिसर में मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा और कुश्ती प्रतियोगिता भी नहीं होगी। रविवार को पूजा कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। जयनंदन यादव की अघ्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा कराई जाएगी।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं को सैनिटाइज करने की व्यवस्था भी रहेगी। इसके बाद नई पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सुबोध कुमार सुमन को अध्यक्ष और विभूति कुमार यादव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संरक्षक की जिम्मेदारी त्रिलोकी नाथ साह को दी गई। जबकि महामंत्री अम्बिका कुमार यादव, सचिव अरुण कुमार यादव व्यवस्थापक जीवन कुमार यादव,और कोषाध्यक्ष कुंदन कुमार यादव बनाए गए। नीतीश यादव को प्रशासनिक पदाधिकारी चुना गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment