गोपालपुर विधानसभा में मतदान के लिए रविवार को मतदान कर्मियों ने योगदान दिया। नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज में मतदान कर्मियों को मतदान के लिए सभी सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि गोपालपुर विधानसभा में कुल 401 मतदान केंद्र है। सोमवार को मतदानकर्मी को प्रखंड मुख्यालय से बूथों पर भेजा जाएगा। वहीं पीरपैंती विधानसभा के लिए लक्ष्मीनारायण इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय मलिकपुर में कर्मियों को सामग्री उपलब्ध कराई गई। बीडीओ चंदन चक्रवर्ती ने बताया कि पोलिंग पार्टी को बूथों पर जाने के लिए वाहनों की टैगिंग कर दी गई है।
ड्यूटी से अनुपस्थित मतदान कर्मियों पर होगी एफआईआर
खरीक। बिहार विधानसभा चुनाव में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले मतदान कर्मियों की खैर नहीं है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर परमानंद साह ने रविवार को कहा कि ऐसे कर्मियों के खिलाफ ना सिर्फ एफआईआर दर्ज होगी, बल्कि विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। कहा कि सोमवार की सुबह 10 बजे तक जो मतदानकर्मी चुनाव ड्यूटी के लिए योगदान नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ 11 बजे मतदान कार्य का बहिष्कार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने सभी मतदानकर्मियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय पर प्रखंड मुख्यालय में अपना-अपना योगदान करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment