header ads

नाला जाम होने से कहलगांव-बाराहाट सड़क पर बह रहा गंदा पानी, बीमारी की आशंका

कहलगांव-बाराहाट जाने वाली सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में जलजमाव है। इसमें गिरकर यात्री घायल हो रहे हैं। दूसरी ओर नाला जाम होने से गंगानगर के पास सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इससे उठ रही दुर्गंध से बीमारी फैलने की आशंका है।

राहगीर अपनी नाक पर रूमाल रखकर गुजर रहे हैं। गंगानगर निवासी ब्रजेश कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार आदि ने बताया कि करीब एक साल से सिंचाई विभाग के पानी से नाला जाम हो गया है। नाले का पानी अब हमारे घरों में भी घुस रहा है। इसके निदान के लिए हमने कई बार एसडीओ, बीडीओ और नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। गुस्से में दो बार मोहल्ले के लोगों ने रोड भी जाम किया था। तब एसडीओ ने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर गड्ढे में स्टोन डस्ट डलवाया था।

लेकिन थोड़े दिन बाद ही सारा डस्ट बह गया और पुन: सड़क झील में तब्दील हो गई। अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलन करेंगे। वहीं एसडीओ सुजय कुमार सिंह ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर कर दिया गया है। जल्द ही सड़क और नाले का निर्माण कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dirty water flowing on the Kahalgaon-Barahat road due to drainage, fear of disease


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget