थाना क्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत के चटकरी स्थित शारदा अभ्रक खदान पर कब्जा को लेकर दो माफियाओं के बीच तलवारे खींच चुकी है। वर्चस्व को लेकर किसी भी वक्त बंदूकें गरज सकती है खून खराबा हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह से ही शारदा माइंस पर अवैध अभ्रक खदान पर कब्जा के लिए विनोद साव के पुत्र पप्पू साव दर्जनों हथियार बंद गुर्गों के साथ जेसीबी मशीन लेकर पहुंचा और वहां पर काम कर रहे ग्रामीण मजदूरों को बेरहमी से पीटकर वहां से भगा दिया।
बताया जाता है कि पप्पू साव अपने जेसीबी से अवैध खनन करना शुरू कर दिया। लिहाजा दूसरा पक्ष कभी भी पलटवार कर सकता है।
हालांकि इस घटना के बारे में पुलिस को काेई जानकारी नहीं दी गई है। दरअसल इससे पूर्व में हीं शारदा माइन्स पर कोडरमा के माफिया महेश राय का कब्जा है। इसी को लेकर संभावना बन रही है कि अभ्रक की सफेद चादर खून से किसी भी वक्त लहूलुहान हो सकती है।
सूचना के बाद भी मूकदर्शक बना प्रशासन
बताया जाता है कि इस बात की जानकारी स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक को है लेकिन अवैध रूप से खनन होने के कारण अभी तक कोई भी कार्यवााई नहीं की गई है। पूर्व में भी महेश राय और पप्पू साव पर वन विभाग में अवैध खनन को लेकर दर्जनों प्राथमिकी दर्ज हैैं। अब इस घटना के बाद की सुबह से ही माइंस के बगल के गांव में काफी दहशत बना हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने कहा कि ऐसी सूचना नहीं है।किसी भी प्रकार की घटना से प्रभावित होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
नक्सलियों से सांठगांठ
बताया जाता है कि शारदा माइंस पर अवैध खनन में कब्जा दिलाने को लेकर नक्सली संगठन भी सक्रिय है। खनन माफिया नक्सलियों का सहयोग लेकर अवैध खदान पर कब्जा जमाते हैं और बदले में मोटी रकम लेवी के तौर पर दी जाती है।
इस बार भी हथियार व गोला बारूद के साथ नक्सली संगठन से पुराने तालुकात रखने वाले लोगों को भी साथ में कब्जा करने में लगाया गया है। इसीलिए वहां के स्थानीय ग्रामीणों में इस बात की पूरी आशंका है कि इस वर्चस्व की लड़ाई में अगर बंदूक गरजी तो ग्रामीणों को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment