बिटिया की सुरक्षा के लिए महिलाएं अब आगे आ रही हैं। सोमवार को बिटिया की शादी कम उम्र में नहीं हो व उसे कोई झांसा नहीं दे सके इसको लेकर ग्राम दीदी संस्था के द्वारा भागलपुर के विभिन्न जगहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
सचिव उषा सिन्हा ने बताया कि भागलपुर, नाथनगर,कहलगांव आदि जगहों पर अलग-अलग सदस्यों की टीम के द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से भी शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर महिलाओं की सुरक्षा का वचन लिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं का हस्ताक्षर व सुरक्षा की आवाज हमेशा संस्था के द्वारा उठाया जायेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment