header ads

चार विधायक और एक पूर्व सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर, जिले की हर विस सीट पर कांटे की है टक्कर, भागलपुर सबसे हाॅट

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भागलपुर जिले में अंतिम रण मंगलवार को हाेगा। नेताओं ने सभा, राेड शाे, डाेर-टू-डाेर कैंपेन के जरिये अपनी बात जनता तक पहुंचा दी है। अब वाेटराें की बारी है। मंगलवार काे जिले की पांच सीटाें पर वाेट डाले जाएंगे। सुबह सात से शाम छह बजे तक वाेटिंग हाेगी।

कोरोना के कारण इस बार वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। जिले के जिन सीटों पर मतदान होगा उनमें भागलपुर, नाथनगर, पीरपैंती, गाेपालपुर और बिहपुर विधानसभा की सीट शामिल हैं। इनमें से जदयू से गाेपालपुर के विधायक गाेपाल मंडल, भागलपुर से कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा, पीरपैंती से राजद विधायक रामविलास पासवान, नाथनगर से जदयू विधायक लक्ष्मीकांत मंडल और बिहपुर से पूर्व सांसद बुलाे मंडल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

इनके अलावा नए चेहरे भी कड़े मुकाबले में शामिल हैं। 2015 में इन पांच सीटाें में से दाे पर राजद, दाे पर जदयू, एक पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। इस बार इन पांचाें विधानसभा सीटाें के तहत 2249 बूथाें पर 15.19 लाख वाेटर 71 उम्मीदवाराें की किस्मत का फैसला करेंगे। बता दें कि पहले चरण में जले की बाकी दाे सीटाें कहलगांव और सुल्तानगंज में 28 अक्टूबर काे ही मतदान हाे चुका है।

मुकाबले की सीटें : 2015 में पांच सीटाें में से दाे राजद, दाे पर जदयू, एक पर कांग्रेस ने जमाया था कब्जा

भाजपा, कांग्रेस और लाेजपा के बीच त्रिकाेणीय मुकाबला
भागलपुर विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकाेणीय मुकाबला है। यहां से महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा, भाजपा से राेहित पांडे और लाेजपा से राजेश वर्मा मैदान में हैं। इसके अलावा भाजपा से बागी विजय साह निर्दलीय मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस के बागी सैयद शाह अली सज्जाद रालाेसपा के टिकट से मैदान में उतरे हैं। इन दाेनाें से दाेनाें गठबंधन की परेशानी बढ़ गई है। वाेटाें की ये सेंधमारी कुछ अनपेक्षित नतीजे की वजह बन सकती है।

जदयू काे लाेजपा की चुनाैती, राजद से सामना
इस विधानसभा सीट से भी 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला जदयू के गाेपाल मंडल और राजद के शैलेश कुमार के बीच हाेगा। हालांकि लाेजपा से सुरेश भगत भी जदयू के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। इससे गाेपाल मंडल की चुनाैती बढ़ गई है। यहां बीते 15 वर्षाें से जदयू का कब्जा है। लाेजपा के उम्मीदवार एनडीए के वाेट बैंक में सेंधमारी कर सकते हैं। इससे जदयू उम्मीदवार गाेपाल मंडल की परेशानी बढ़ सकती है। जबकि राजद के शैलेश कुमार पहली बार मैदान में उतरे हैं।

राजद व भाजपा के बीच है सीधी लड़ाई
पीरपैंती विधानसभा सीट पर कहने के लिए ताे 21 प्रत्याशी मैदान में ताल ठाेक रहे हैं। यहां राजद व भाजपा में सीधी लड़ाई है। यहां भाजपा के बागी अमन पासवान भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि ये भाजपा के वाेट बैंक में सेंधमारी कर सकते हैं। जदयू सांसद अजय मंडल के वायरल ऑडियाे के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भी आंतरिक रूप से अमन के लिए ही काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में अगर भाजपा के वाेट बैंक में सेंधमारी हाेती है ताे राजद के लिए लड़ाई थाेड़ी आसान हाे सकती है।

मुख्य मुकाबला राजद और जदयू के बीच
इस विधानसभा क्षेत्र से 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मुख्य व सीधा मुकाबला राजद के अली अशरफ सिद्दीकी और जदयू के लक्ष्मीकांत मंडल के बीच है। लेकिन लाेजपा से अमर कुशवाहा के मैदान में उतरने से जदयू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजद से बागी अशाेक आलाेक के बसपा के टिकट से चुनाव मैदान में उतरने से राजद के यादव वाेट बैंक में सेंधमारी हाे सकती है। हालांकि यह इलाका गंगाेता, यादव व मुस्लिम बहुल है।

दाे पुराने प्रतिद्वंद्वी में कांटे की टक्कर
बिहपुर विधानसभा सीट से आठ प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर अभी राजद का कब्जा है। यहां राजद से पूर्व सांसद बुलाे मंडल के सामने भाजपा के इंजीनियर कुमार शैलेंद्र हैं। इन दाेनाें पुराने प्रतिद्वंद्वी के बीच इस बार कांटे की टक्कर हाेगी। 2010 में यहां राजद से बुलाे मंडल महज 465 वाेटाें से हारे थे। अभी बुलो मंडल की पत्नी वर्षा रानी यहां की विधायक हैं। लोकसभा चुनाव हारने के बाद बुलो मंडल अब बिहपुर सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget