header ads

सास और पति के विरूद्ध केस दर्ज, विवाहिता की संदेहास्पद मौत के बाद चुपचाप किया था अंतिम संस्कार

सरिया थाना क्षेत्र में महिला की मौत के बाद उसकी सास और पति के खिलाफ पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। दरअसल विवाहिता की एक महीना पहले कीटनाशक पीने से मौत हुई थी। मौत के बाद उसके शव को ससुरालवालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही जला दिया था। 2014 में सुरेखा पटेल नाम की महिला की शादी जामपाली निवासी नेपाल पटेल से हुई थी। तीन महीने पहले तबीयत खराब होने पर विवाहिता को इलाज कराने के लिए पुसौर लाया गया।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को ससुराल वाले ढंग से इलाज भी नहीं कराए थे। महिला के जहर सेवन करने से चार दिन पहले भी मारपीटकर मोबाइल खरीदने के लिए रुपए मांगे थे, जिस पर महिला के पिता ने 15 दिनों में रुपए देने का वादा किया था। 7 अक्टूबर की सुबह महिला ने जहर सेवन कर लिया। ससुराल वालों ने पहले बरगढ़ में इलाज कराया। बरगढ़ में भी तबीयत लगातार खराब होने पर उसे संबलपुर बुर्ला ले जाया जा रहा था कि रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत के बाद उसके शव को जला दिया गया और पुलिस को सूचना तक नहीं दी गई। मृतका के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। जांच के लगभग एक महीने बाद सरिया पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ धारा 306 में मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

पिता ने एसपी से की थी शिकायत

महिला के पिता ने एसपी और सरिया थाने में शिकायत की थी। महिला के पिता ने ही ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर बेटी को मारने का आरोप लगाया था। महिला के पिता ने निष्पक्ष जांच की मांग की थी। शिकायत के बाद मामले में जांच हुई जांच में ससुराल वालों के विरुद्ध सबूत मिले तो पुलिस ने कार्रवाई की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Case filed against mother-in-law and husband, funeral was done quietly after the suspicious death of the married woman


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget