रजौली थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में पकड़े गए शराब का रविवार को विनष्टीकरण किया गया। रजौली अनुमण्डल परिसर के पीछे करीब 1000 लीटर देशी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।
शराब विनष्टीकरण के मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में अनुमण्डल पदाधिकारी चन्द्रशेखर आजाद मौजूद थे। अनुमण्डल पदाधिकारी ने बताया कि रजौली थाने में दर्ज कूल 13 कांडो में जब्त शराब काे विनष्टीकरण जिलाधिकारी के आदेश पर कराया गया है।
जिसमें कुल 90 लीटर फुला जावा महुआ, 882.6 लीटर देशी महुआ शराब एवं 2.58 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।विनष्टीकरण के मौके पर रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी के अलावा अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment