डिप्टी सीएम सुशील मोदी के भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल पर गठबंधन विरोधी काम करने के दिए गए बयान के अगले ही दिन रविवार को सांसद ने अपना पक्ष रखा और वायरल ऑडियो पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी बात को ऑडियो में एडिट कर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवाल के जवाब में वो फंसते भी रहे और इस दौरान उनके सफेद झूठ का पर्दाफाश भी हो गया।
रविवार काे सांसद अजय मंडल ने गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी बात कही। अजय मंडल ने कहा, मैं एनडीए के पक्ष में ही प्रचार कर रहा हूं। वह ताे कार्यकर्ताओं के बार-बार एक ही बात कहने पर गुस्से में कह दिया था कि जाओ भाजपा के ललन पासवान की जगह निर्दलीय अमन पासवान के लिए ही वाेट कर देना।
लाेकसभा चुनाव में ललन पासवान ने पीएम माेदी के लिए काम नहीं किया था। इसलिए मेरे कार्यकर्ता उसका विराेध कर रहे हैं। लेकिन मैं एनडीए में हूं और उसी के लिए काम कर रहा हूं। हालांकि वायरल आडियो में सांसद कह रहे हैं कि जदयू वाले काे बीजेपी का साथ किसी भी सूरत में नहीं देना चाहिए।
इस सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि हम गरीब का बेटा हैं, मेरी बात काेई सुनता नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा था कि 2019 के लाेकसभा चुनाव में पीएम माेदी के लिए ललन पासवान ने काम नहीं किया था। इसलिए उनके साथ नहीं रहेंगे। प्रेस कान्फ्रेंस में पूर्व मेयर दीपक भुवानियां भी उनके साथ थे।
कहा- ललन पासवान ने लाेकसभा चुनाव में पीएम माेदी के लिए काम नहीं किया था, इसलिए मेरे कार्यकर्ता उसका कर रहे विराेध
जानिये वायरल वीडियाे में सांसद व जदयू कार्यकर्ता के बीच क्या हुई बातचीत
चंदन - अजय बाबू बाेल रहे हैं, कल आ गए चुप्पेचाप
सांसद - आ गए ताे... कल के बाद फिर आ रहे हैं
चंदन - आ गए ताे हमलाेगाें काे सूचना हाेना चाहिए, पार्टी का आदमी हैं, भारी बेइज्जती हाे रहा है
सांसद - उधर जाना नहीं था न, बाखरपुर से ही रिटर्न हाे गए
चंदन - आप अमन पासवान का प्रचार कर रहे हैं, सुने हैं?
सांसद - बिल्कुल सही है, हम गए हैं अमन जी के प्रचार में, हुआ नहीं है, हकीकत यही है
चंदन- अमने जी के प्रचार में गए हैं सर?
सांसद- अमन जी का ही प्रचार करेंगे, जदयू से हैं न आप, पूरे बिहार में भाजपा ने जदयू की जगह पर लाेजपा से सीट दिलवा दिया है।
चंदन- लाेजपा ताे सर हट न गया है?
सांसद- हट नहीं गया है, जहां भाजपा था वहां क्याें नहीं लाेजपा ने सीट दिया। यह हाई लेवल से है, नीतीश कुमार हट जाएगा ताे भाजपा का मुख्यमंत्री बन जाएगा।
चंदन- ताे हमलाेग क्या करें।
सांसद- जदयू वाले काे चाहिए कि बीजेपी का साथ किसी भी सूरत में नहीं देना चाहिए।
चंदन- सुनिए न लालटेन जला दिए तब?
सांसद- लालटेन जले, इससे हमकाे मतलब नहीं है।
चंदन- अमन कुमार ताे जीतेंगे नहीं, वह ताे सब जान रहे हैं।
सांसद- इतना निर्दलीय जीतता है, वह आपके कहने से हम नहीं मानेंगे, लड़ाई अमन जी और रामविलास जी के बीच है, आप देख लीजिएगा न।
जानिये, प्रेस कांफ्रेंस में सांसद अजय मंडल ने कैसे सफेद झूठ कहा
- डिप्टी सीएम सुशील माेदी ने आराेप लगाया है कि आप भाजपा के विराेध में प्रचार कर रहे हैं।
- सांसद- ऐसा नहीं है। टिकट बंटवारे में हमने डिप्टी सीएम सुशील माेदी काे फाेन पर कहा था कि टिकट अमन पासवान काे दीजिए, कार्यकर्ताओं की मांग वही है पर ऐसा नहीं हुआ।
- आपका जाे ऑडियाे वायरल हुआ है, आप साफ कह रहे हैं कि भाजपा के पक्ष में काम नहीं करना है।
- सांसद- कार्यकर्ताओं ने कहा था कि 2019 के लाेकसभा चुनाव में पीएम माेदी के लिए ललन ने काम नहीं किया था, इसलिए उनके साथ नहीं रहेंगे।
- ताे आप भी कार्यकर्ताओं की बाताें में रह गए न।
- सांसद- मैंने बहुत समझाया, जब लाेग नहीं माने ताे हमने गुस्से में कह दिया कि जाओ तब अमन काे ही वाेट दे दाे। इसी बात काे वायरल कर दिया।
- लेकिन आप ताे सीधे कह रहे हैं कि जहां से जदयू है लाेजपा ने वहीं अपने उम्मीदवार काे उतारा है, इसलिए विराेध में काम करना है, यह हाई लेवल की बात है।
- सांसद- हमारी पूरी ऑडियाे में नहीं है। हमने उस चंदन नाम के युवक से भी बात की ताे उसने कहा हमने बात ही नहीं की है।
पीरपैंती की सभा में डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने सांसद काे दी थी चेतावनी
डिप्टी सीएम सुशील माेदी ने शनिवार काे पीरपैंती में एक चुनावी सभा में जदयू के सांसद अजय मंडल काे आड़े हाथ लिया था। उन्हाेंने कहा था कि अजय मंडल गंठबंधन विराेधी काम कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा था सांसद काे फाेन करके भी बताया था कि आप मतदाताओं में भ्रम फैला रहे हैं। उन्हाेंने सांसद काे चेताया था कि इस तरह के काम काे बंद कर दें। इसके बाद रविवार काे अजय मंडल ने प्रेस कान्फ्रेंस बुलाकर अपनी सफाई दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment